लक्सर। उम्रभर जीने मरने की कसम खाने वाली नई नवेली दुल्हन दो दिन बाद ही घर की लाखो की ज्वैलरी लेकर फरार हो गयी जिसका अभी तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। दुल्हन के फरार होने से अभी भी  पूरा पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। दरअसल रुड़की के कुंआखेड़ा गांव में अजय की शादी बड़ी धूम धाम के साथ  तीन दिन पहले देहरादून निवासी काया से हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में सभी रिश्तेदार अभी लौट भी नहीं पाए थे कि दुल्हन काया ने एक दिन बाद ही तबियत खराब होने का बहाना किया तो उसका पति अजय उसे डॉक्टर के पास ले गया जहाँ से पति को चकमादेकर दुल्हन फरार हो गयी हालांकि अजय की बुआ का कहना है। कि वो दुल्हन को जोड़ा और मुह दिखाई भी नहीं दे पाई जिसका उसे बेहद अफसोस है। पीड़ित परिवार अब पुलिस से दुल्हन को तलाश करने की गुहार लगा रहा है। वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि सुमन नाम की एक महिला ने उनसे मोटी रकम लेकर शादी तय करायी थी। शादी में उनके लाखो रुपये खर्च हुए लेकिन अब ना तो सुमन ही फोन रिसीव कर रही है और ना ही लड़की पक्ष के लोग। पीड़ित परिवार में दुल्हन के भागने से गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार के तमाम अरमान ठंडे पड़ चुक है।

Post A Comment: