उत्तराखंड में अब पेराई सत्र की विधिवत शुरुआत हो चुकी है और राज्य की सभी सरकारी चीनी मिलें चालू हो चुकी हैं. सरकार ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए कमर कस ली है. सोमवार को डोईवाला चीनी मिल के पेराई सत्र की सीएम ने शुरुआत की और कहा सरकार गन्ना किसानों की मदद के लिए काम कर रही है.
प्रदेश में पेराई सत्र पूरी तरह से शुरू हो चुका है. एकमात्र बची रह गयी डोईवाला शुगर मिल में भी पेराई सत्र की शुरूआत हो गई. मुख्यमन्त्री का विधानसभा क्षेत्र होने के नाते खुद सीएम त्रिवेन्द्र रावत यहां पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करके किया.
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों की हर सम्भव मदद कर रही है. किसानों का बकाया भुगतान भी विधानसभा सत्र के बाद कर दिया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और अनियमितता नहीं होने दी जाएगी.
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार के स्तर पर कोशिश की गई है लेकिन अब बड़ी रकम बकाया है. गन्ना किसानों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कुछ किसान सरकार के फैसले की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ बकाया भुगतान को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं.
उत्तराखंड ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में भी गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न सिर्फ किसानों के लिये बल्कि राजनीति के लिए भी एक बड़ा मुद्दा रहा है. फिलहाल उत्तराखंड की सभी सरकारी चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं, अब देखना ये है कि सरकार बकाया भुगतान पर कितनी जल्दी फैसला लेती है.


Post A Comment: