मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून जाकर विजेंद्र दत्त उनियाल की कुशल क्षेम पूछी. मुख्यमंत्री आवास में गढ़वाल मंडल विकास निगम की कैंटीन में कार्यरत उनियाल बुधवार सुबह राजभवन के निकट एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे.
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वीवीआईपी ही नहीं आम आदमियों और कनिष्ठ पदों पर काम करने वालों के बीमार होने पर उनका हाल-चाल पूछने जाते रहते हैं.
इसी साल एक जुलाई को डोईवाला से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय उन्होंने रास्ते में एक घायल व्यक्ति को देखा तो अपना काफ़िला रुकवा लिया था.
इसके बाद मुख्यमंत्री खुद घायल के पास पहुंचे थे और उसे उठवाकर अपनी सुरक्षा में तैनात गाड़ियों में से एक गाड़ी में उसे अस्पताल भिजवाया था.
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को हार्ट अटैक पड़ने की ख़बर पर वह रात को ही सीएमआई अस्पताल पहुंच गए थे और वहां इलाज की उचित व्यवस्था न मिलने पर अपनी गाड़ी से उन्हें मैक्स अस्पताल भिजवाया था.


Post A Comment: