अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को इस साल को इस साल का खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा. एकता के लिए दोहरी ख़ुशी यह है कि सरकार ने उनके ही कोच लियाकत अली को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने का निर्णय लिया है.
सोमवार को सरकार की ओर से खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार की घोषणा की गई. खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार की फाइल पिछले एक सप्ताह से शासन में थी.
हाई पॉवर कमेटी ने एक सप्ताह पूर्व एकता का नाम शासन को भेज दिया था. राज्य में क्रिकेट संघ न होने की वजह से बीसीसीआई की ओर से एकता और लियाकत के नाम पर संस्तुति दी गई.
खेल रत्न के रूप में राज्य सरकार पांच लाख और द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये प्रदान करती है.
हालांकि अभी लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड और वैटर्न अवार्ड की घोषणा नहीं की गई है लेकिन खेल विभाग का कहना है कि जल्दी ही इन दोनों पुरस्कारों पर भी निर्णय कर लिया जाएगा.
एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर है. महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में एकता ने पांच विकेट लिए थे. इसी के आधार पर उन्हें इस साल के खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है. राज्य स्थापना दिवस के दिन उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.


Post A Comment: