रुद्रपुर। उधार न देकर पीड़ित दुकानदार को ब्लैकमेल करने और पीछा छुड़ाने के नाम पर दो लाख की डिमांड किए जाने की शिकायत एक युवक ने एसएसपी से की है। एसएसपी ने मामले की जांच ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
शहर के वार्ड संख्या तीन संजय नगर निवासी सुधांशु शील पुत्र बद्दोशील ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा कि उसकी बंगाली इंद्रा कालोनी में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। उसकी दुकान में एक महिला काफी समय से सामान लेने को आती जाती रही। इसके चलते जान पहचान हो जाने के कारण वो दुकान से सामान भी उधार लेने लगी। सामान जब अधिक उधार हो गया तो महिला से उसने पैसों का दबाव बनाया। इस पर महिला ने पहले तो कुछ पैसे दे दिए और बाकी पैसों के लिए उसे अपने घर बुलवाया। सुधांशु का कहना है कि जब वो अपने बकाया पैसे लेने महिला के घर गया तो महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगी। इस पर उसने बताया कि वो शादीशुदा है। उसका विवाह नौ दिसंबर 2009 को विवाह हो चुका है। उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद युवती ने उसे पैसे नहीं दिए। आरोप है कि महिला ने एक दिन उसकी दुकान पर आकर झूठा इल्जाम लगाकर उसे फंसवा दिया था। उसके बाद से महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी है। सुधांशु का कहना है कि महिला उसे अब ब्लेकमेल कर रही है। उससे दो लाख रुपये की डिमांड की जाने लगी है। इधर, एसएसपी कार्यालय में हुई शिकायत पर ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में महिला पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। अगर जांच सही पाई गई तो महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा सकता है।

Post A Comment: