किच्छा । पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 3.56 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने युवक के पास ेसे मिली बाइक को भी सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा चौकी के उपनिरीक्षक जीतेंद्र सिंह बिष्ट कांस्टेबल नरेंद्र पाल सिंह और दीपक जोशी के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक युवक बाइक संख्या यूके 4 आर 3066 से आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इसारा किया तो वह पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। युवक की तलाशी  लेने पर उसके कब्जे से 3.56 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम सद्दाम पुत्र मकसूद अहमद निवासी शेखीपुर थाना बहेड़ी, बरेली बताया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बरामद बाइक को भी सीज कर दिया। 

Post A Comment: