देश में भले ही 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' अभियान जोरों से चल रहा हो, लेकिन नैनीताल जिले में घटते लिंगानुपात ने खतरे की घंटी बजा दी है. ताजा आंकड़ों में नैनीताल के कोटाबाग भीमताल घारी ब्लॉकों में लड़कियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है.

नैनीताल जिले में बेतालघाट ब्लॉक में लिंगानुपात एक हजार पर 924 है, तो भीमताल में 849, धारी 820, कोटाबाग 704, हल्द्वानी 902, ओखलकांड़ा 971, रामनगर में 934 रह गया है. तीन ब्लॉकों में आई लिंगानुपात में जबरदस्त कमी के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है.

जिले के लिंगानुपाल में आई कमी के बाद सीएमओ एचके जोशी ने कहा कि अगर इसी तरह से लिंगानुपात घटता गया, तो ना सिर्फ लड़कों को विवाह के लिये लड़कियों की दिक्कतें आएंगी. बल्कि समाज में अपराध भी बढेंगे.

नैनीताल जिले के सीएमओ एचके जोशी ने कहा कि नये आंकड़े जारी होने के बाद जिले में नई अल्ट्रासाउंड़ मशीनों को लाने में रोक लगाई गई है. उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद ही जिले में नई मशीने लाई जा सकती हैं.

सीएमओ ने कहा कि अगर लिंग का पता करने की शिकायत मिल रही है ,तो कार्रवाई भी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है. उन्होंने बताया कि अगर कोई भी अल्ट्रासाउड वाला किसी भी गर्भवती महिला में पल रहे गर्भ का लिंग पता करते हुए कोई पाया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा.

 

Post A Comment: