जिले के गैरसैण में 7 दिसम्बर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत शुक्रवार को निर्माणाधीन विधानसभा परिसर पहुंचे.

प्रेमचंद अग्रवाल ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा परिसर पहुंचकर अधिकारियों को निर्धारित समय में आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए. भराड़ीसैंण में दिसंबर महीने के दौरान अत्यधिक ठंड और बर्फबारी की संभावना है.

इसे देखते हुए स्पीकर प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने सीएम आवास सहित मंत्री निवास एवं ट्रॉजिट हॉस्टल में पर्याप्त हीटर और विधानसभा मंडल को गर्म रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कैरोसिन हीटर की व्यवस्था के आदेश दिए.

वही मंत्री प्रकाश पंत ने अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा, पेयजल आवास सहित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के साथ मोटर मार्गों को ठीक करने के निर्देश दिए. दोनों नेताओं ने विधानसभा भवन के अंदर प्रेस गैलरी और दर्शक दीर्घा सहित मुख्य मंडप का निरीक्षण किया.

Post A Comment: