नैनीताल: दोस्तों के साथ घर लौट रहा होमगार्ड कर्मी हल्द्वानी रोड स्थित कूड़ाखड्ड में गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस की टीम में देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे निकाल लिया। घायल होने पर युवक को होमगार्ड को नैनीताल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
समीपवर्ती देवीधुरा के पापड़ी निवासी मनोहर सिंह (40) जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में होमगार्ड है। गत रात वह साथी साथी पंकज कुमार व प्रकाश कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
रात करीब नौ बजे एकाएक साथी प्रकाश बीड़ी लेने के लिए रुक गया। इसी दौरान मनोहर लघुशंका के लिए चट्टान की तरफ गया और संतुलन बिगड़ने से करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि रात करीब 12 बजे के बाद उसे गहरी खाई से निकाल लिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Post A Comment: