टीम इंडिया के कप्तान राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भले ही भारत को जीत न दिला सके हों लेकिन उन्होंने एक बार फिर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. विराट कोहली ने कीवी के खिलाफ 65 रन की शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया.

इस मामले में दिलशन को छोड़ा पीछे
कोहली बेहतरीन पारी खेलने के साथ ही टी20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए. कोहली ने इस मामले में तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया. राजकोट मैच से पहले कोहली के नाम 53 टी20 मैचों की 49 पारियों में 1878 रन थे. जबकि दिलशान ने 80 मैचों में 1889 रन बनाए हैं. विराट ने 42 बॉलों में 65 रन बनाकर दिलशान को पीछे छोड़ दिया है. अब विराट से आगे न्यूज़ीलैंड के ब्रेंडन मैकलम हैं. जिन्होंने 71 मैचों में 2140 रन बनाए हैं.

7000 रन बनाने वाले पहले भारतीय
इसके अलावा विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 7000 रन भी पूरे कर लिए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ हैं. कोहली ने 7000 रन 212 मैचों में पूरे किए. वह यहां सबसे तेज़ी से पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं. उनसे तेज़ी से सिर्फ क्रिस गेल (192) यहां पहुंचे हैं.

Post A Comment: