बॉलीवुड स्टार किड्स की फौज में से एक श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द डेब्यू करने वाली हैं. उनका ये सफर 1 दिसंबर से शुरू होने वाला है.

जाह्नवी मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू होने वाली है. खबर है कि फिल्म का पहला शेड्यूल उत्तर भारत में शुरू होगा. इस फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर लीड रोल में हैं. इशान नीलिमा अजीम के बेटे हैं.

इशान और जाह्नवी की ये फिल्म साल 2018 में जून या जुलाई तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी. एक तरफ जहां जाह्नवी को लेकर चर्चा जोरों पर है. वहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. सारा और सुशांत की 'केदारनाथ' 1 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है.
इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी तैयारियां की थीं. सारा और जाह्नवी अकसर ही जिम आती-जाती दिखती रहती हैं. इससे साफ है कि वह फिटनेस के मामले में बड़ी पक्की हैं. वह अपने डेब्यू को कामयाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं.

Post A Comment: