एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालीसा की फिल्म 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ उनके पति विक्रांत भी अहम रोल में हैं.
रमाकांत प्रसाद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 29 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी और हालात जिस तरह बुने गए हैं वह इस फिल्म के हिट होने की एक बड़ी वजह बन सकते हैं.
मोनालीसा और विक्रांत की इस फिल्म में रोमांस और ड्रामा के अलावा एक्शन का भी फुल डोज है. एंटरटेनिंग मसाले से भरी इस फिल्म को भूपेंद्र सिंह और बबलू गुप्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं.
ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीन्स को देखकर आपको साउथ इंडियन फिल्मों की याद आ सकती है. इसके अलावा एक आइटम नंबर का तड़का भी लगाया गया है.


Post A Comment: