सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. पहले ही दिन 34.10 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 35.30 करोड़ रुपए कमाए. यानी कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिन में 69.40 करोड़ रुपए कमा चुकी है. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म आने वाले दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.
ये तो केवल भारत में हुई कमाई के आंकड़े हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े भी जारी किए हैं. उनके ट्वीट के मुताबिक टाइगर जिंदा है ने यूके में 2.70 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 1.96 करोड़ और न्यूजीलैंड में 80.12 लाख रुपए कमाए हैं. इस फिल्म की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने सलमान और कटरीना दोनों स्टार्स को सेलिब्रेशन का मौका दे दिया है.
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इससे पहले ईद के मौके पर आई सलमान भाई की 'ट्यूबलाइट' फ्यूज साबित हुई थी. उस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका उलट हुआ. वहीं कटरीना की पिछली फिल्में (फितूर,जग्गा जासूस) को देखें तो वह भी एक अदद हिट के इंतजार में थीं. ऐसे में 'टाइगर जिंदा है' ने दोनों को राहत दी है.


Post A Comment: