देहरादून। राजधानी में अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने कालिदास रोड पर लाखों की लूट को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। 
मंगलवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहंुचे और लूट के शिकार व्यक्ति से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में शहर सीमाएं सील कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट कंपनी का कलेक्शन एजेंट आशुतोष गुप्ता मंगलवार की दोपहर कंपनी का लगभग 20 लाख का कैश बैंक में जमा कराने के लिये जा रहा था। इसी बीच कालिदास रोड पर जब वो शौच के लिये रूका तो पीछे बाइक पर सवार लाल जैकेट में आ रहे बदमाश ने उसकी आंखों में मिर्च झौंक दी और लाखों रूपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में एसएसपी, एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहंुचे और लूट के शिकार व्यक्ति से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में शहर सीमाएं सील कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

Post A Comment: