देहरादून । अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा 23 दिसंबर शनिवार को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक  चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड देहरादून पर ब्राह्मण समाज का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।’’कार्यक्रम के माध्यम से नोजवान पीढ़ी का मार्गदर्शन, ब्राह्मण समाज की वार्षिक पत्रिका ‘देवभूमी ब्राह्मण संजीवनी’   वर्ष 2017-18 का विमोचन ,गोपाल संगीत मंच के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो द्वारा कन्या भूर्ण हत्या रोकने बेटी बचाने आदि का संदेश व विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्राह्मण नागरिको को ‘ब्राह्मण गौरव सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।’
’कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरा नंद गिरी जी,बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमनोत्री के धर्माधिकारी रावल, मुख्य अतिथि के रूप में महेश शर्मा (केबिनेट मंत्री भारत सरकार व कैलाश अस्पताल के स्वामी), मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड मदन कौशिक,विधायक मसूरी गणेश जोशी, विधायक रायपुर उमेश शर्मा, विधायक नरेंद्र नगर सुबोध उनियाल व अन्य गणमान्य राजनीतिज्ञ, समाज सेवी और ब्राह्मण समाज को समर्पित  संस्थाएं होंगी शामिल।’

Post A Comment: