देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पाले के चलते नदियों से जुड़ी हुई घाटियों में सुबह के वक्त कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, वहीं तराई में शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में इन दिनों लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है। शीतलहर के प्रकोप के कारण लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। तराई में पड़ रहे कोहरे के कारण हाई-वे पर धुंध की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर रूद्रपुर में लगातार लुढ़कते पारे के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने अभी तक शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था तक नहीं की है।

Post A Comment: