सीमा विस्तार के बाद वार्ड़ो का परिसीमन जारी
आरक्षण जल्द होगा तय
देहरादून। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में अगले साल होने वाले निकाय चुनाव को समय पर कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की यही कोशिश होगी कि 5 मई से पहले इन चुनाव को संपन्न करा लिया जाए। फिलहाल वार्डो के परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके पूरा होने के बाद 15 दिन में निकायों का आरक्षण संबधी कार्य पूरा कर लिया जायेगा।
विधानसभा स्थित सभागार में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री कौशिक ने कहा कि सरकार की यही कोशिश है कि निकाय चुनाव समय पर करा लिये जाएं। उन्होंने कहा कि इन चुनाव को 5 मई से पहले संपन्न कराया जायेगा। फिलहाल वार्डो के परिसीमन का कार्य शुरू हो गया है जो फरवरी तक पूरा हो जायेगा और उसके बाद 15 दिन में निकायों की आरक्षण स्थिति का कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा। अन्य पिछड़ावर्ग की गिनती भी जल्द ही कराने के लिए जिलाधिकारियों से कहा जायेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी व लालकुंआ के निकायों को लेकर कुछ विरोध है जिसका हल जल्द ही कर लिया जायेगा। लालकुआं का मामला कैबिनेट में लाया जायेगा। कौशिक ने कहा कि रुड़की नगर निगम विस्तार के मामले में जो विरोध सामने आया है उस बारे में हाईकोर्ट ने सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। रुड़की नगर निगम मेयर ने जो काॅम्पलैक्स अपनी पत्नी व खुद के नाम से बनाया है उस बारे में जो बात सामने आई है उसमे नगरपालिका परिषद की नजूल की संपत्ति को जो 99 साल के लिए लीज पर दी गई थी उसे मोहन लाल से सोहन लाल के नाम कराकर मेयर ने अपनी पत्नी के नाम करा लिया। इस बारे में नगर निगम मेयर को नोटिस भेजा गया है और जवाब मांगा गया है।


Post A Comment: