पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज 93 वर्ष के हो गए हैं. इस मौके पर देशभर से उन्हें जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत कई बड़े बीजेपी के दिग्गज वाजपेयी के घर उनसे मिलने पहुंचे.
बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी पिछले काफी समय से बीमार हैं, लंबे समय से वह अपने घर से बाहर भी नहीं आए हैं. इन सभी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
इन सभी के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, कैलाश विजयवर्गीय भी मिलने पहुंचे.
हमारे प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कवि हृदय की एक झलक, भारतवर्ष के इस महानायक के जन्मदिवस पर कोटि-कोटि शुभकामनायें
देशभर में अटल बिहारी वाजपेयी के चाहने वाले उनका जन्मदिन मना रहे हैं. वाराणसी, कानपुर समेत कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर हवन का आयोजन किया.
सोमवार सुबह राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया है, ‘‘हमारे अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं — राष्ट्रपति कोविन्द.’’

Post A Comment: