पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में आज काफी अहम दिन है. पाकिस्तान की ओर से अनुमति मिलने के बाद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां आज पाकिस्तान की जेल में उनसे मुलाकात करेंगी. दोनों पाकिस्तान पहुंच चुकी हैं, थोड़ी ही देर में ये मुलाकात होगी.
पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत की अपील के बाद इस फैसले पर फिलहाल रोक लगा हुआ है. आपको बता दें कि आज पाकिस्तान के क़ायदे-ए-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना का भी जन्मदिन है, पाकिस्तान का कहना है कि इसी मौके पर वह इंसानियत के नाते इस मुलाकात को करवा रहे हैं.


Post A Comment: