देहरादून। आज का आदित्य न्यूज पोटर्ल ने थाना रायवाला पुलिस से वन्यजीव तस्करों से बरामद तस्करों से बरामद किये गये 18 कछुओं में से दो कुछए गायब होने की खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने रायवाला पुलिस के खिलाफ कछुए गायब होने की जांच बैठा दी है। आज का आदित्य न्यूज पोटर्ल की खबर का असर हुआ है।
आज का आदित्य ने छापा था कि रायवाला पुलिस ने वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाई है। लेकिन इसमें भी एक सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस ने तस्करों से 16 कछुओं की बरामदगी दिखाई जबकि जो फोटो एसएसपी आॅफिस से जारी हुआ है उसमें 18 कछुए हंै। अब यहां यह कहना है कि तस्करों से बरामद दो कुछए कहां गायब हो गये।
कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कुछए बरामद किये। बिजनौर के रहने वाले इन वन्यजीव तस्करों से पुलिस ने 16 कछुए बरामद दिखाए। जबकि कछुए के तस्करों के साथ पुलिस आॅफिस से जो फोटो जारी किया गया उसमें 18 कछुओं के फोटों है अब सवाल यह उठता है कि जब फोटों में 18 कछुए दिखाई दे रहे हैं तो 2 कुछए कहां गायब हो गये। कछुओं के गायब होने से पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। जब इस बारे में थाना प्रभारी महेश जोशी से फोन पर बात की गई तो उनका कहना था कि कछुए चलने के कारण 16 की जगह 18 दिखाई दे रहे हैं।
जिसके बाद एसएसपी नवोदिता कुकरेती ने 2 कछुए गायब होने की जांच बैठा दी। एसएसपी ने एसपी दिहात को इस मामले की जांच सौपी है।


Post A Comment: