पौड़ी । शनिवार को पौड़ी शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्व प्रशासन और नगर पालिका ने अभियान चलाया। हालांकि पहले दिन कोई बड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। पहले दिन प्रशासन ने अतिक्रमण को लेकर सतर्क किया और लाउडस्पीकर के जरिए भी लोगों से अपील की वह अतिक्रमण न करे और यदि करा है तो उसे स्वयं ही हटा दें। वाहनों को भी उचित स्थान पर खड़ा किया जाए। डीएम के निर्देशों के तहत एसडीएम पौड़ी केएस नेगी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी विनोद लाल शाह ने शनिवार को दोपहर बाद बस स्टेशन, धारा रोड और माल रोड आदि स्थानों का भी जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि पहले दिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वह किसी तरह का अतिक्रमण न करे।


Post A Comment: