देहरादून। आज सुबह मसीही कन्या विद्यालय, डीएमरोड़ में एक कार्यशाला का आयोजन ‘महिला सुरक्षा सप्ताह’ के उपलक्ष्य में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एसपीसिटी डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह एवं शाहनवाज अहमद रेडियो इंस्पेक्टर पुलिस एवं अन्य अतिथियों का स्वागत फादर डॉ0 दयाल एमलाल,डीन ऑफ बुलंद शहर एवं विद्यालय की प्रिंसिपल अनुग्रह राजेश्वरी के द्वारा किया ।
इस अबसर पर मुख्यातिथि डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमें अपनी सुरक्षा व्यवस्था स्वयं ही करनी है। क्योंकि पुलिस हर समय आपके साथ नहीं होती हैं। पुलिस को तो उस समय पता चलता है जब कोई गंभीर घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी के साथ भी कोई भी अप्रिय घटना घटित होती हैं या आपको पता चलता है तो आप उसकी सूचना तुरंत पुलिस को 1090 पर दे।
इस नम्बर पर बात होने पर आपका नाम और मोबाइल नंबर गुप्त रखा जाता हैं लेकिन पुलिस अपना काम करने में लग जाती हैं। आप लोग पुलिस का सहयोग करें हम आपके साथ हैं।
कार्यशाला में रवि एवं विजय ने विद्यालय की छात्राओं को अपने बचाब और सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी। फादर डॉ दयाल एम0लाल, डीन ऑफ बुलंदशहर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस लग्न और तत्परता से बुलंदशहर जिला की पुलिस कार्य कर रही हैं उसके लिए जिलाधिकारी रोशन जैकब, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनिराज और एसपीसिटी डॉ0 प्रवीण रंजन सिंह और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। जो समय समय पर लोगों को जागरूक करने में लगी हुई हैं। विद्यालय की प्रिंसिपल अनुग्रह राजेस्वरी ने सभी लोग का धन्यवाद किया। कार्यशाला में डॉ0 कुसुम दयाल, संतोष अग्रवाल, सुमेदा मलिक, रजनी गुप्ता, कविता लोरेन्स आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Post A Comment: