पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की शुरू
धरपकड़ को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ऋषिकेश। शहर में व्यवस्तम तिलक रोड पर कोहली मार्केट में बीते सोमवार की देर रात चोरों ने एक बीमा कंपनी की शाखा से दो लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल पुलिस मुताबिक तिलक रोड स्थित कोहली मार्केट में नेशनल इंशोरेंस कंपनी लिमिटेड के शाखा प्रबंधक नितिन कुमार ने तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह शाखा पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा था। बताया कि भीतर कार्यालय में कैश बॉक्स से दो लाख रूपए की नगदी गायब मिली। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है। बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।उधर, शहर में बीते सोमवार को व्यवस्तम रोड पर हुई चोरी वारदात के बाद से व्यापारियों में खौफ है। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही शहर में पुलिसकर्मियों की गश्त और बढ़ाने की मांग की है।

Post A Comment: