उत्तराखंड के नैनीताल जिल में स्थित नैना देवी हिमालयन बर्ड कंजरवेशन रिजर्व (पक्षी विहार) में वन विभाग द्वारा टैक्स लगाये जाने की सुगबुगहाट के बाद यहां रहने वाले ग्रामीणों में परेशान हैं. पंगुट समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने वन ‌विभाग के इस फैसले का विरोध करना शुरू भी कर दिया है.

ग्रामीणों ने वन विभाग के टैक्स लगाए जाने के फैसले पर कहा कि अभी इन जगहों पर शुल्क लगाये जाने पर ना सिर्फ ग्रामीणों को दिक्कतें आएंगी, बल्कि पर्यटन कारोबार पर भी इसका उल्टा असर पड़ेगा. आपको बातते चलें कि बर्ड कंजरवेशन में आने वाले पर्यटकों पर टांकी बैंड़ पर वन विभाग शुल्क लगाने जा रहा है. जिसके लिये नैनीताल में प्लान भी तैयार किया जा रहा है.

नैनीताल जू में हुई बैठक के दौरान भी ग्रामीणों ने अभी शुल्क लगाये जाने का विरोध किया है. गौरतलब है कि  नैनीताल पक्षी अवलोकन का बेहतर केन्द्र बन गया है. यहां भारत में पाई जाने वाली 1200 प्रजाति में से 400 प्रजाती के पक्षी देखने को मिल जाती हैं. 11 हजार 1 सौ 91 हैक्टेयर में फैले इस पक्षी विहार में देश विदेश के पर्यटक भी पक्षियों को देखने के लिए हर साल पहुंचते हैं.

Post A Comment: