धर्मनगरी हरिद्वार में पिछले कुछ दिनों में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है. पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है. लूटपाट जैसे अपराधों के अलावा हत्या और रंगदारी वसूली से जिले के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. बेखौफ अपराधियों ने हरिद्वार को सूबे की क्राइम कैपिटल बना दिया है.
कुख्यात गैंगेस्टर सुनील राठी के एक गुर्गे आशीष को गिरफ्तार करने के अलावा हरिद्वार पुलिस कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाई है. अपराध समीक्षा बैठक में रविवार को जनपद के पुलिस अधिकारियों की क्लास लेने हरिद्वार पंहुचे उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार हरिद्वार पुलिस की पीठ थपथपा रहे हैं.
उत्तराखंड की क्राइम कैपिटल हरिद्वार में हत्या, चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार और रंगदारी जैसे संगीन वारदातों से धर्मनगरी से दहली हुई हैं. अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सरेआम रुड़की कोर्ट परिसर के भीतर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या करने में बदमाश कामयाब हो रहे हैं.
रुड़की कोर्ट परिसर हत्याकांड के आरोपी स्थानीय लोगों और वकीलों की मदद से भले ही पकड़े गए हो, मगर पिछले दो माह में हरिद्वार के कनखल में दोहरा हत्याकांड, लक्सर में दोहरा हत्या कांड सहित दर्जनों इसी संगीन वारदातों का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है.
इसके बावजूद भी अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा करते नहीं थक रहे है. अशोक कुमार ने कहा कि पिछले तीन महीने में हरिद्वार पुलिस ने काफी अच्छा काम किया है. अपराध में नियंत्रण हुआ है और अपराधियों पर भी नकेल कसी है.
कुख्यात गैंगेस्टर सुनील राठी के एक गुर्गे आशीष को गिरफ्तार करने के अलावा हरिद्वार पुलिस कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाई है. अपराध समीक्षा बैठक में रविवार को जनपद के पुलिस अधिकारियों की क्लास लेने हरिद्वार पंहुचे उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार हरिद्वार पुलिस की पीठ थपथपा रहे हैं.
उत्तराखंड की क्राइम कैपिटल हरिद्वार में हत्या, चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार और रंगदारी जैसे संगीन वारदातों से धर्मनगरी से दहली हुई हैं. अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सरेआम रुड़की कोर्ट परिसर के भीतर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या करने में बदमाश कामयाब हो रहे हैं.
रुड़की कोर्ट परिसर हत्याकांड के आरोपी स्थानीय लोगों और वकीलों की मदद से भले ही पकड़े गए हो, मगर पिछले दो माह में हरिद्वार के कनखल में दोहरा हत्याकांड, लक्सर में दोहरा हत्या कांड सहित दर्जनों इसी संगीन वारदातों का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है.

Post A Comment: