राजधानी में लगातार अपराध के आंकड़ों में इज़ाफा हो रहा है. पुलिस अभी 6 दिन पहले हुई एटीएम लूट प्रयास मामले का खुलासा भी नहीं कर पाई था कि बीते रोज कोतवाली इलाके के कालिदास मार्ग पर राह चलती महिला से पर्स लूट लिया गया.
यह घटनाएं राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को बयां कर रही हैं. पुलिस अधिकारी कितनी भी सफाई दे लेकिन बढ़ती वारदातें बिगड़ती कानून व्यवस्था को बयान करने को काफी है.
छह दिन पहले कोतवाली इलाके में ही एटीएम लूटने के प्रयास में एटीएम में तैनात सुरक्षा कर्मी से मारपीट की गई थी लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में पुलिस किसी नतीजे तक नही पहुंच सकी है.
हालांकि ऐसा भी नहीं कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हो अब तक शक के दायरे में आने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन कोई सफलता मिलती नज़र नहीं आ रही.
एडीजी (प्रशासन) राम सिंह मीणा ने बढ़ते अपराधों पर चिंता ज़ाहिर करते हुए एसएसपी देहरादून को राजधानी में घटित घटनाओं के खुलासे और अपराधियो पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं.


Post A Comment: