रुद्रपुर। निकाय चुनाव समयबद्ध प्रक्रिया है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रताप सिंह शाह ने निकाय चुनावों की तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक लेते हुए कहीं। 
उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वार्डों का परिसीमन करते हुए वार्डों का नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों का पूरी तरह अनुपालन किया सुनिश्चित किया जाए तथा वार्डों के परीसीमन में जनसंख्या घनत्व पर विशेष ध्यान देने के साथ ही भौगोलिक दृष्टि से नक्शे सही तरीके से बनाए जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्डों के परिसीमन करने पर जनसंख्या में 10 प्रतिशत से अधिक अन्तर नहीं आना चाहिए। उन्होंने नगर निकाय जसपुरए किच्छाए सितारगंजए खटीमा तथा महुआखेड़ा गंज की धीमी प्रगति पर अधिशासी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घर घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन करने तथा परिसीमन के बाद जोड़े गए क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए नियमानुसार वोटर लिस्ट में नाम जोडने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निकाय सीमा के अन्तर्गत निवासरत नागरिकों का शत प्रतिशत नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित हो तथा तैयार लिस्ट पूरी तरह से शुद्ध हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बरदाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सुपरवाईजरों के माध्यम से कम से कम 25 प्रतिशत तथा तहसीलदार व उप जिलाधिकारियों के माध्यम से 5ण्5 प्रतिशत वोटर लिस्टों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिलाधिकारी रोहित मीणाए नरेश चन्द्र दुर्गा
पालए पूरन सिंह राणाए जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनालए उप नगर आयुक्त डीके तिवारी सहित विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी आदि उस्थित थे।

Post A Comment: