रुद्रपुर । एनएच 74 के विस्तारीकरण में हुए मुआवजा घोटाले में एसआईटी ने बाजपुर क्षेत्र के किसानों से पूछताछ जारी रखी। बाजपुर के किसानों के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैंए ताकि मनी ट्रेलिंग की स्थिति साफ हो सके। वहीं एनएचएआई के अफसरों से भी एसआईटी पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि 11 दिसंबर को एनएचएआई नजीबाबाद के परियोजना निदेशक से पूछताछ की जाएगी।
एसआईटी ने बाजपुर क्षेत्र के किसानों से पूछताछ जारी रखी। किसानों के बैंक अकाउंट की भी जांच की जा रही हैए ताकि यह पता चल सके कि मुआवजे की धनराशि का उपयोग कैसे किया गया। कमीशन किसे दिया गयाघ् बताया जाता है कि एनएचएआई के पीडी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह से पूछताछ में मिले क्लू के आधार पर अब एसआईटी एनएचएआई के अफसरों से पूछताछ करेगी। यहां बता दें कि एनएच मुआवजा घोटाले की जांच करने वाले आयुक्त डी सेंथिल पांडियन ने भी एनएचएआई के अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। एनएचएआई उन मामलों में आर्बिटेशन अथवा न्यायालय में नहीं गईए जिनमें गोल माल था। जिससे कहीं न कहीं सांठगांठ के आरोप लगे।


Post A Comment: