विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को डीएलएड-ब्रिज कोर्स से मुक्त रखने की मांग को लेकर 22 नवंबर से शिक्षा निदेशालय पर चल रहा धरना-प्रदर्शन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया.

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष निर्मला महर ने कहा कि शिक्षा विभाग के एनसीटीई से मान्यता लिए बिना विशिष्ट बीटीसी कराने की वजह से यह नौबत आई है. अब केंद्र सरकार ने सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को 31 मार्च 2019 से पहले पहले डीएलएड या ब्रिज कोर्स करने के आदेश दिए हैं. ऐसा न करने पर उनकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी.

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक इस फैसले के विरोध में 22 नवंबर से शिक्षा निदेशालय पर धरना दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द इस मामले का समाधान करे.

मंगलवार को प्रोटोकॉल तोड़कर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय पर धरना दे रहे शिक्षकों के बीच पहुंचे. उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी शिक्षक को डीएलएड-ब्रिज कोर्स दोबारा नहीं करना पड़ेगा.

Post A Comment: