देहरादून। पुलिस ने फैक्ट्री में केबल चोर को चोरी के केबल के साथ गिरफ्तार कर लिया। चोर को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
 अमित कुमार निवासी शिवलोक कॉलोनी में अमित कुमार का बिजली फिटिंग का काम फैक्टरी स्टेट में चल रहा है। अमित कुमार ने अपने आरआर केबल फैक्ट्री स्टेट में स्टोर में रखे थे। अमित कुमार ने थाने में सूचना दी कि अज्ञांत चोर ने उसके स्टोर से ताला तोड़कर आरआर केबल चुरा लिया है, जिसकी कीमत 65 हजार रूपये लगभग है। सूचना के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक हेमेन्द्र सिंह नेगी व एसआई मनोज रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व में प्रकाश में आये चोरों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा आस-पास के प्रतिष्ठानो आदि की वीडियो फुटेज चौक की गयी। 
 पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक संधिक्त व्यक्ति गढ़वाली कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर है, जो किसी वारदात की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 4 कट्टे बरामद किया गए, जिसमें 21 मंडल आरआर केबल बरामद हुआ। चोरी गया आरआर केबल को चौक करने पर यह वादी अमित कुमार के स्टोर से चोरी का होना पाया गया। 
सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह इस बरामद मॉल को लेकर भागने की फिराक में था तथा मेरे दवारा ही अमित कुमार ठेकेदार के फैक्ट्री स्टेट के स्टोर से यह केबल चुराया है। 

Post A Comment: