देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण करते हुए सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए सभी से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में उत्तराखण्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। राज्य सरकार द्वारा सैनिकों के कल्याण हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएँ शुरू की हैं। सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों मे ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होने वाले उत्तराखण्ड निवासी जवानों के आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर सेवायोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Post A Comment: