नानकमत्ता । गृह स्वामी की गैर मौजूदी में चोरों ने घर के तालें चटका कर अलमारी में रखी हजारों की नगदी व सोने के आभूषणों पर हाथ साफ  कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब परिजन घर लौटे। घर के तालू टूटे और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। गृह स्वामी महिला द्वारा घटना की लिखित तहरीर पुलिस को सौंप कार्रवाई की मांग की है। 
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने नगर के दहला रोड पर स्थित तपेड़ा गांव में गृह स्वामी की गैर मौजूदगी का फायदा उठकर घर के दरबाजे का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी का लॉक तोड़ उसमें रखे सोने के अभूषण व हजारों की नगदी को चोरी कर  चम्पत हो लिए। चोरी की सूचना मिलने पर पति के इलाज को गई  लक्ष्मी राणा पत्नी दिनेश सिंह ने जब घर में आकर देखा तो घर का सारा सामन तितर बितर पाया। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से जानकारी ली।
महिला ने पुलिस को घटना की लिखित तहरीर सौंपकर बताया है कि वह तथा उसका परिवार तपेड़ा गांव में वीर सिंह के मकान में तीन वर्षों से किराए पर रह रहा है। उसके पति दिनेश सिंह का नानकमत्ता के गुरूद्वारा मार्ग पर बच्चों का शौर्य चिल्ड्रन किलिनिक है  अपने पति के इलाज को पीलीभीत गई थी, तभी गैर मौजूदगी में रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा उसके के घर का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने के एक तोला के झुमके तथा पांच हजार रुपये की नगदी को चोरी कर लिया है। 

Post A Comment: