भराड़ीसैण । विधानसभा सत्र के दौरान भारी अव्यवस्था सामने आई। सभा मंडप के अन्दर सत्त पक्ष के तीन विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, मुन्ना सिंह चौहन व उमेश शर्मा (काऊ) को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली। तीनों विधायक वन्देमातृम गीत खत्म होने के बाद भी खड़े रहे और अध्यक्ष ने व्यवस्था को लेकर सवाल किये जिसके बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने तीनों विधायकों को विपक्ष की गैलरी में बैठने को कहा। तब जाकर वह विपक्ष के पीछे खाली पड़ी कुर्सियों पर बैठे।
भराड़ीसैण में चतुर्थ विधानसभा सत्र के दौरान भारी अव्यवस्था समाने आई। विपक्ष ने तो भराड़ीसैण पहुंचते की सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू का दिये थे और यह व्यवस्था सत्र के दौरान सभा मंडप में खुलकर सामने आई। जिसमें सत्तापक्ष के तीन विधायकों जिनमें कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, मुन्ना सिंह चौहन व उमेश शर्मा (काऊ) को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। कुर्सी ने मिलने के बाद विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने अध्यक्ष को बार-बार कहा कि उनके बैठने की व्यवस्था नहीं है तब जाकर उनके बैठने की व्यवस्था विपक्ष के पीछे की। इसकों लेकर विपक्ष विधायक काजी निजामुद्दीन ने माहराष्ट्र विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर नेता सदन को पीछे बैठने के लिए व्यस्वस्था है। जिसका कारण है कभी किसी नेता सदन को पीछे जाकर लैप की रोशनी में बोलना पड़ा और वह नज़ीर बन गये। इसलिए उत्तराखण्ड में इस तरह की नज़ीर बन पाए इसके लिए व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।


Post A Comment: