भराड़ीसैण। निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए नियम 310 में सवाल उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब शीत कालीन सत्र गैरसैण में आहूत हो सकता है तो गैरसैण स्थाई राजधानी क्यों नहीं बन सकती। जिसके जबाव में संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि यह सवाल नियम 310 में नहीं उठाया जा सकता। संकल्प के रूप में लिया जा सकता है।
प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि सरकार को राजधानी को लेकर अपनी मंशा साफ करनी चाहिए। जब गैरसैण में शीत कालीन सत्र आहूत हो सकता है और सफलता पूर्णक चलाया जा सकता है तो सरकार को चाहिए की गैरसैण को स्थाई राजधानी के रुप में घोषित करे। उन्होंने कहा कि सरकार को विधानसभा में इसके लिए प्रस्ताव लाना चाहिए। भराड़ीसैण विधानसभा में गुरुवार को छह नये अधिनियम की घोषणा की गई। घोषणा के अनुसार उत्तराखण्ड विनियोग विधेयक वर्ष 2017 का सातवां, उत्तराखण्ड सहकारी समिति संशोधन विधेयक आठवां, उत्तराखण्ड मूल्य वर्धित कर संशोधन विधेयक नौवां, उत्तराखण्ड माल एंव सेवाकर प्रथम संशोधन विधेयक दसवां, उत्तराखण्ड भूगर्भ जल ( विकास एवं प्रबंधन का विनियमन एवं नियंत्रण) (निरस) विधेयक ग्यारवां व उत्तराखण्ड  राज्य विधान मंडल ( अनहर्ता निवारण) विधेयक बारहवां अधिनियम बन गया है। 

Post A Comment: