रुड़की। रुड़की के राजकीय इंटर कॉलेज में आज प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने रुड़की के इंटर कॉलेज में बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे जिनके जवाब बच्चे नहीं दे पाये। इसके बाद उन्होंने रुड़की राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के कार्याल
य में रखे शिक्षक हाजरी रजिस्टर को भी चेक किया। जिसमें उन्होंने पाया कॉलेज के शिक्षक छुट्टी पर तो है परंतु उनकी में छुट्टी रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर ल नाराजगी जताते हुए जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी को कॉलेज के इन हालातों पर जल्द से जल्द जवाब देने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि छुट्टी पर रजिस्टर में अपनीहाजिरी ना लगा कर जाने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगीे। शिक्षा मंत्री अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें काफी समय से रुड़की राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों की छुट्टी पर होने की और रजिस्टर में छुट्टी दर्ज ना होने की शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर उन्होंने आज रुड़की के राजकीय इंटर कॉलेज में जाकर खुद निरीक्षण किया है। साथ ही उन्होंने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों से भी कुछ सवाल जवाब किए जिनका छात्र सही ढंग से जवाब नहीं दे पाए।जिस पर उन्होंने स्कूल की शिक्षा प्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं । साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य कॉलेज प्रधानाचार्य व जिला मुख्य शिक्षाअधिकारी से जवाब तलब किया है। मीडिया द्वारा पूछे गए स्कूलों की खराब हालातों के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में भी उन्होंने संज्ञान लिया है । जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा ऐसे स्कूलों का निरीक्षण करने की बात कही है।  खंडर हो चुके उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों का विवरण इकट्ठा कर स्कूलों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा। इस दौरान शिक्षा विभाग केेेे कई अधिकारी मौजूद रहे।

Post A Comment: