देहरादून । महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कल 2 जी स्पेक्ट्रम पर न्यायालय द्वारा क्लीन चिट दिए जाने का स्वागत किया ।उन्होंने कहा कि भा जपा झूठ के बुनियाद पर सत्ता हथियाने का कार्य कर रही है। उस सन्दर्भ में माननीय न्यायालय ने टिप्पणी की है कि ये आरोप आधारहीन है । उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो सत्ता पाने के लिए अनर्गल आरोप लगाती है। यूपीए सरकार पर आरोप लगा कर भाजपा ने जनता को बरगलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने गिरेबाँ में झांकना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का राग अलापने वाली भाजपा जीरो टोलरेंस की बात कहने वाली भाजपा सरकार एन एच घोटाला एवम लोकायुक्त जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ की बुनियाद पर राजनीती करना चाहती है और सदैव जनहित से जुड़े मद्दों की अनदेखी करती रही है। कांगेस इन्हें बेनकाब करने का कार्य करेगी।

Post A Comment: