देहरादून। पुलिस ने 16 कछुओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर बिजनौर के कछुओं को लाकर देहरादून में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने वन्य जीव तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना रायवाला पुलिस की मोतीपूर फाटक पर चैकिंग के दौरान उपनिरीक्षक मुकेश कुमार व साथियों को सैंट्रो कार वाहन संख्या केए 05 एमई 3304 को शक के आधार पर रोककर चैक किया गया तो सैंट्रो कार में सवार तीन लोगो कें पास 16 जिंदा कछुए बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी कछुओं का अवैध तरीके से ले जाकर जा रहे थे । जो कि वन्य जीव-जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972 के अपराध दण्डनीय हैं। इस आधार पर पर थाना हाजा रायवाला में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कछुओं को नजीबाबाद से देहरादून ला रहे थे , जिनका उपयोग क्षय रोग (टीवी) व अन्य घातक बीमारियो में किया जाता है व डिमांड पर कछुओं को मंहगे दामों पर बेचा जाता है। वनजीव तस्करों की पहचान जुल्फकार पुत्र गुलफाम निवासी शीशम झाड़ी दयानन्द आश्रम थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल, रोहित महिन्द्रा पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी 14 बीघा निकट चीनी गोदाम थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल तथा कमल पुत्र शंकर लाल निवासी आशुतोष नगर जाटव बस्ती ऋषिकेश थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून के रूप में हुई।
वनजीव तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीण सिन्धु, योगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह तथा चालक आदेश कुमार शामिल थे।


Post A Comment: