चंपावत । बारातियों को लेकर लौट रही आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो बारातियों की मौत हो गईए जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल शवों तथा घायलों को बाहर निकाला। उसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार लोहाघाट के डुंगराबोरा गांव से बरातियों को लेकर लौट रही आल्टो कार का चालक रौसाल से तीन किलोमीटर पहले डुंगराबोरा के पास नियंत्रण खो बैठा और कार करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गईए जबकि तीन बराती गंभीररूप से घायल हो गए। कार के खाई में गिरते ही चीखपुकार मच गई। घायलों की चीखपुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना का जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा चालक किशोर ढेक ;32वर्षद्ध पुत्र रमेश ढेकए बलवंत  बोहरा ;26वर्षद्ध पुत्र मदन सिंहए नितिन ढेक ;27वर्षद्ध पुत्र दरवान सिंहए सुमित ढेक ;24वर्षद्ध पुत्र नरेश ढेकए शैलेंद्र ढेक ;26वर्षद्ध पुत्र  सुरेश ढेक को लोहाघाट सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में बलवंत व किशोर ढेक की मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ।

Post A Comment: