रुद्रपुर । सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि फोर लेन निर्माण कार्य से संबंधित सभी एजेन्सिया सड़क निर्माण में तेजी लाएं। कोश्यारी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे।
सांसद कोश्यारी ने सड़क निर्माण एजेंसियों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ताए प्रोजेक्ट मैनेजर को खटीमाए नानकमत्ताए रुद्रपुरए गदरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी आवश्यक स्थानों के गड्डे भरने के लिए डीबीएमए पेंच वर्क कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कम्पनी समय सीमा के भीतर कार्य करने में असमर्थ है तो उसको ब्लैक लिस्ट करने हेतु सभी आवश्यक औपचारिकताएं जल्दी पूरी कर ली जाएंए ताकि सड़क निर्माण कार्य हेतु अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सके। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को फोर लेन निर्माण हेतु मिट्टी की आवश्यकता के अनुसार मिट्टी उठान हेतु पट्टों का चयन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जाम की स्थिति वाले क्षेत्रों में कार्यदायी संस्थाएं को अधिक मजदूर लगाकर रात्रि में निर्माण कार्यए सड़क निर्माण व डामरीकरण का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजीटल इण्डिया पब्लिक इण्टरनेट एक्सेस कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव सृजित ग्राम सभाओं में भी यथाशीघ्र इण्टरनेट सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कॉमन सर्विस सेन्टर के अन्तर्गत स्थापित सेन्टरों को भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा जनपद में सभी पेयजल योजनओं को ड्यूल सोलर एनर्जी सिस्टम से जोड़ा जाए ताकि लोगों को हर समय आसानी से पानी उपलब्ध हो सके।
उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अगले तीन माह में जनपद के सभी विकास खंडों में विकलांगता कैम्प आयोजित कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ;ग्रामीणद्ध की समीक्षा के दौरान स्वीकृत आवासों के लिए विभिन्न किश्तों की धनराशि शीघ्र आंटित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों को योजना की आद्यतन प्रगति रिपोर्ट लाभार्थी किसानों की सूचित सहित उपलब्ध करानेए बीमा कम्पनी के अधिकारियों को जिला पंचायत व कृषक बन्धुओं की बैठक में अवश्य प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।

Post A Comment: