देहरादून। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में किये जा रहे मनमाने परिसीमन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया। 
धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नादिर शाही फरमान जारी कर प्रदेशभर के नगर निकायों में मनमाने ढंग से किया जा रहा सीमा विस्तार तर्क संगत नहीं है तथा प्रदेश की जनता के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करती है। 
प्रीतम सिंह ने नगर निकायों में किये जा रहे सीमा विस्तार के पीछे सरकार की मंशा में खोट बताते हुए कहा कि सीमा विस्तार की आढ में ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि खुर्द-बुर्द करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नगर निकायों का सीमा विस्तार कर पंचायतों का अस्तित्व भी समाप्त किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पूर्व में किये गये सीमा विस्तार में जिन ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निकायों में शामिल किया गया था उनमें बुनियादी सुविधाओं का आज भी नितांत अभाव बना हुआ है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीमा विस्तार से पहले राज्य सरकार को उन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करानी चाहिऐे जिन्हें पूर्व में सीमा विस्तार कर नगर निगम नगर निकाय क्षेत्रों में शामिल किया गया है उसके उपरान्त ही पुनः सीमा विस्तार किया जाना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों के सीमा विस्तार के जन विरोधी निर्णय से पूर्व न तो स्थानीय जनता और न ही त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों की ही सहमति नहीं ली गई। आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद नगर निकायों का सीमा विस्तार सरकार की जन विरोधी नीति का परिचायक है। उन्होंने शंका व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार नगर निकाय क्षेत्रों में पूर्व में किये गये सीमा विस्तार वाले गांवों की कृषि भूमि को खुर्द-बुर्द किया गया उसी प्रकार अब एकबार पुनः प्रदेशभर के नगर निकायों के सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों की कृषि भूमि के खुर्द-बुर्द होने का खतरा बना हुआ है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। 
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि सरकार का यह जन विरोधी फैसला है जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है। उन्हेांने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनता को विश्वास में लेकर निर्णय लिये हैं परन्तु वर्तमान सरकार जनता के साथ विश्वासघात करती आ रही है तथा बिना पंचायत प्रतिनिधियों केा विश्वास में लिये बिना नगर निकायों का सीमा विस्तार करना ग्रामीण क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। श्री नैथानी ने आरोप लगाया कि यह सरकार पंचायतीराज सस्थाओं के अस्तित्व को ही समाप्त करना चाहती है।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में किये जा रहे मनमाने परिसीमन के विरोध में दिनांक 25 दिसम्बर, 2017 से 30 दिसम्बर, 2017 तक धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत आज गांधी पार्क में धरने के उपरान्त निर्णय लिया गया कि कल दिनंाक 26 दिसम्बर, 2017 को देहरादून सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार का पुतला दहन किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह भी निर्णय लिया है कि दिनांक 27 दिसम्बर, 28 दिसम्बर, 29 दिसम्बर एवं 30 दिसम्बर, 2017 तक लगातार देहरादून के गांधी पार्क में धरना दिया जायेगा। 
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मातवर सिंह कण्डारी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार, विजयपाल सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, डॉ0 संजय पालीवाल, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रभावती गौड़, सूरत सिंह नेगी, ताहिर अली, राजपाल खरोला, राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, कै0 बलवीर सिंह रावत, अशोक वर्मा, मनोज नौटियाल, प्रदीप जोशी, कमलेश रमन, घनिमाला आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, मुख्य समन्वयक राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, संजय किशोर, सुरेन्द्र रांगड़, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव भरत शर्मा, राजेश पाण्डे, गिरीश पुनेड़ा, अभिनव थापर, राजेश चमोली, नवीन पयाल, राजेश शर्मा, दीप बोहरा, प्रदीप भट्ट, संजय डोभाल, शांति रावत, महेन्द्र राणा, अमरजीत सिंह, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, दिवान सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, जयेन्द्र रमोला, रामविलास रावत, महन्त विनय सारस्वत, बसन्त पन्त, महेश जोशी, अश्वनी बहुगुणा, पार्षद अशोक कोहली, उदय प्रताप मल्ल, राजेश परमार, प्रकाश नेगी, डॉ0 इकबाल, विजय प्रताप मल्ल, जगदीश धीमान, सुनील जायसवाल, हिमांशु रमोला, सुलेमान अली, आनन्द त्यागी, अर्जुन सोनकर, अनूप कपूर, चरणजीत कौशल,  टीकाराम पाण्डेय, मनीष नागपाल, इन्दु मान, मंजू कादम्बरी, पंकज मेसोन, नजमा खान, संजय शर्मा, आशा मनोरमा डोबरियाल, शिव मोहन मिश्रा, मोहन काला, कुंवर सिंह यादव, विशाल डोभाल, विरेन्द्र बुटोला,यशपाल चौहान, शोभाराम, अनिल बसनेत, डी.बी. क्षेत्री, नेमचन्द, अनूप पासी, राव फुरकान, अनुराधा तिवारी, चन्दन लाल, सावित्री थापा, दिनेश कौशल, पुष्पा देवी, सावित्री पंत, कान्ता गर्ग, रमेश कुमार, गायत्री देवी, प्रवीन खान, शशि बाला, मनोज नौटियाल, सत्येन्द्र पंवार, किशन लाल शर्मा, मनोज कन्याल, शेाभा कन्याल, प्रेमलता नेगी, आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Post A Comment: