देहरादून।कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश दफ्तर में जनता दरबार लगाया। तीन घंटे से अधिक समय तक सुबोध जनता से रूबरू हुए। इस दौरान दो सौ से अधिक समस्याएं उनके समक्ष उठीं। कृषि मंत्री ने कई समस्याएं हाथोंहाथ निस्तारित कराईं और अवशेष समस्याओं को जल्द दूर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।करीब एक बजे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल जैसे ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो समस्याओं के साथ लोग उनके सामने हाजिर हो गए। सुबोध ने एक-एक करके समस्याएं सुनना शुरू किया। इस दौरान पेयजल, सडक, अवैध निर्माणों, बिजली समेत तमाम समस्याएं मंत्री के समक्ष उठीं। तीन घंटे से अधिक समय तक कृषिमंत्री समस्याएं सुनते गए और सभी फरियादियों को सुनने के बाद करीब सवा तीन बजे यहां निकले। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के मीडिया कोआर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ऊर्बा दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।

Post A Comment: