प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड के तत्वाधान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की योजना के अन्तर्गत तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेंडर विकास कार्यक्रम और औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारम्भ उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने मुख्यअतिथि के रूप में किया.

देश के हर कोने में स्थित सूक्ष्म, लघु और मघ्यम उद्यम (एमएसएमई), विकास संस्थानों द्वारा वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वीडीपी) का आयोजन किया जा रहा है ताकि व्यापार के लिए समान प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सके और संगठन बिक्री के लिए उभरती मांगों की पहचान करने के लिए एक-दूसरे के साथ व्यवसाय कर सकें. खरीदार संगठनों के साथ-साथ छोटे पैमाने पर उद्यमियों और उनके औद्योगिक उद्यमों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करते हैं.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड के उद्यमी इस कार्यक्रम से अवश्य ही लाभ उठाएंगे. ऐसे में सरकार भी उद्यमियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने का काम तेज़ी से कर रही है. उन्होंने कहा कि आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में उत्पादकता और निर्यात को बढ़ावा देना है.

अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ों में भी उद्योग लगने चाहिए जिससे पहाड़ का पानी एवं पहाड़ की जवानी व्यर्थ न जाए. पहाड़ों में पलायन का मुख्य कारण रोज़गार है अतः उद्योग ही पहाड़ को पलायन से बचा सकते हैं.

इस अवसर पर सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग, एमएसएमई भारत सरकार के निदेशक विजय कुमार, योगेश कुमार प्रबन्ध निदेशक अल्मोडा मैगनीसाइट लिमिटेड, एच आर नौटियाल, मनमोहन जैन, रणजीत जालान और अन्य लोग मौजूद थे.

 

Post A Comment: