देहरादून। कैन हैल्प वैलफेयर सोसायटी दृरा वार्ड 58 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरस्वती नगर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्लूपुर के छात्र छात्राओं को जूते, जूराबे, एवं स्वेटर वितरित किए गए। कार्य क्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरबंस कपूर, सविता कपूर , विशिष्ट अतिथि अनशूमन कपूर रहे। उद्योगपति राकेश ओबराय का बड़ा योगदान रहा। इस अवसर पर भाजपा विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि वह बच्चो के लिए अटल बिहारी वाजपेई एक बड़े प्रेरणा स्रोत हैं वे भी सामान्य परीवार में जन्म लेकर बहुत बड़ी ख्याति प्राप्त की ये बच्चे भी इसी तरह आगे बढ़े। संस्था के सचिव विकास बेनवाल एवं अध्यक्ष विनोद कुमार ओझा ने संस्था की ओर से एक, एक कम्प्यूटर जनवरी माह में देने का एलान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ उदय सिंह पुंडीर, पीएल सेठ, वार्ड अध्यक्ष युदेश यादव, एच, पी श्रीवास्तव , आशा बघेल, कीर्ति बेनवाल, बृजपाल चौधरी, बीना उनियाल, राजकुमार गुप्ता, सुमित पाण्डे, प्रधानाध्यापक अब्दुल वाजिद, एवं माधवी जी आदि उपस्थित रहें।


Post A Comment: