रुद्रपुर। चार बच्चों की मां अपने मकान मालिक के पुत्र को लेकर चंपत हो गई। इतना ही नहीं चारों बच्चों को रात में सोता हुआ छोड़ गई। इधर, जब सुबह किशोर के परिजनों ने तहकीकात की तो इस बात का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इधर, जब मीडिया ने इन लोगों से मामला पूछने का प्रयास किया तो बताने से इंकार कर दिया। इधर, आरोपी महिला के परिजन (किराएदार) भी दुविधा में फंसे हैं। उन्हें घर से रुखसत करने की तैयारी कर ली है। 
बता दें कि ट्रांजिट कैंप का वार्ड एक निवासी राजेंद्र का 17 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र (दोनों नाम काल्पनिक) 17 दिसबंर की देर रात्रि घर से गायब हो गया। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र शहर के ही एक कॉन्वेंट स्कूल का छात्र है। उनके घर में रामपुर जनपद की एक फैमिली किराए पर पिछले छह माह से रह रही थी। जोकि सिडकुल में किसी कंपनी में जॉब करते हैं। घर में एक पत्नी और उसके छोटे छोट चार बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़कियां एवं एक पुत्र है। बताया गया कि देर रात्रि में किराएदार सिडकुल कर्मी की पत्नी उसके पुत्र शैलेंद्र को घर से भगा ले गई। हालांकि पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि उसका पुत्र पिछले करीब एक माह से उस महिला के काफी संपर्क में रहता था, जिसके चलते उसे डांटा फटकारा भी था। यही नहीं किराएदार को मकान छोडने का भी अल्टीमेटम दे रखा था। इस 20 दिसंबर को मकान खाली करने की नियत तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन महिला उसके पुत्र को लेकर कहीं चंपत हो गई। इधर, महिला के पति और अन्य परिजन भी खासे परेशान है। वो अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर काफी दुखी दिखाई दिया। हालांकि पुलिस को अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। यह मामला मोहल्ले में खासा चर्चा का विषय बना रहा।   

Post A Comment: