बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियॉन जल्द छोटे पर आने वाली हैं. वह किसी डेली सोप पर नहीं बल्कि डिस्कवरी के पॉपुलर शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के इंडियन वर्जन को होस्ट करने वाली हैं. इससे पहले एमटीवी का शो 'स्पिल्ट्सविला' होस्ट कर चुकीं सनी इस बार एक नए फॉर्मैट वाला शो लेकर आने वाली हैं.
इस शो में सनी जोखिमभरे कारनामों को लेकर भी खासी एक्साइटेड हैं. सनी के इस नए शो का नाम 'मैन वर्सेज वाइल्ड विद सनी लियॉन' होगा. इस शो को लेकर सनी ने कहा, मैं इस तरह के मशहूर शो और डिस्कवरी चैनल का हिस्सा बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं. यह मुझे मेरी डेयरिंग साइड दिखाने का मौका देगा. जो इससे पहले टीवी दर्शकों ने कभी नहीं देखी है.
सनी के इस नए शो की शुरुआत साल 2018 से होगी. इस शो को लोग बेयर ग्रिल्स के शो के तौर पर जानते हैं. जिस तरह के हैरतअंगेज काम वह करते हैं. उनका मुकाबला तो कोई नहीं कर सकता लेकिन सनी इस शो में अपना अलग एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती नजर आएंगी.


Post A Comment: