देश में आम लोग भले ही आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक सोशल मीडिया के ज़रिये पहुंच रहे हों लेकिन देहरादून के अधिकारियों तक पहुंचने के लिए यह ज़रिया किसी काम का नहीं. दरअसल दून के अधिकारियों के लिए आज भी सोशल मीडिया एक हौव्वा ही है और जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी अधिकारी इसका इस्तेमाल सीखने को तैयार नहीं हैं.

देशभर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. न केवल युवा बल्कि हर उम्र के लोग सोशल मीडिया के इस्तेमाल को तवज्जो दे रहे है. शायद यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर राज्य सरकारें भी सोशल मीडिया के ज़रिये ही जनता तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं.

लेकिन इस सब के बावजूद अधिकारी सोशल मीडिया की ताकत को समझने के लिए तैयार नहीं. हालत ये है कि ज़िलाधिकारी एसए मुरुगेशन के कई निर्देशों के बाद भी अधिकारी इसे नहीं सीख रहे हैं. हालांकि ज़िलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों का बचाव करते हुए जल्द सोशल मीडिया में अधिकारियों के जुडने की बात कही.

देहरादून में ज़िलाधिकारी सभी विभागों को अपनी वेबसाइट बनाने साथ ही अधिकारियो को सोशल मीडिया में लोगो से जुडने के निर्देश देते रहे हैं.

ऐसे ही कुछ आदेश जिलाधिकारी ने आज भी अधिकारियों को दिए, लेकिन जिलाधिकारी का अधिकारियों के बचाव में उतरने से इन आदेशों के अनुपालन की सम्भावना कम ही दिखती है.

Post A Comment: