दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 135 रन की शिकस्त और सीरीज 2-0 से गंवाने का गुस्सा भारतीय कप्तान विराट कोहली के बयान से साफ झलक रहा है. हार से बौखलाए टीम इंडिया के कप्तान से जब सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़े सवाल किए गए तो वह कई बार अपना आपा खोते दिखाई दिए.
उन्होंने पत्रकारों से यह तक कह दिया कि आप मुझे बता दें कि बेस्ट प्लेइंग 11 कौन हो सकते हैं. हम अपने अच्छे खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरे थे. हम नतीजों के हिसाब से प्लेइंग 11 का चयन नहीं करते. हम हमेशा अपने बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरते हैं नतीजे चाहे जो हों.
ऐसी खबर आ रही थी कि सेंचुरियन टेस्ट में अपनी मनमानी करते हुए विराट ने टीम का चुनाव किया था जो अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है.
इससे पहले विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कहा था,'हमें लगा कि ये हमारे पास सीरीज़ जीतने का अच्छा मौका है लेकिन दोनों टेस्ट में हमारे बल्लेबाजों ने निराश किया. यही हार की वजह है.'
जबकि उन्होंने केपटाउन और सेंचुरियन टेस्ट में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन की सराहना की.


Post A Comment: