छोटे पर्दे की पॉपुलर 'नागिन' मौनी रॉय की गाड़ी बॉलीवुड के ट्रैक पर उतर चुकी है. अभी उनकी फिल्म गोल्ड की रिलीज भी काफी दूर है कि इससे पहले उनके एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट की खबर आई है. सुनने में आया है कि उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए फाइनल कर लिया गया है. लेकिन उनके रोल में बड़ा सरप्राइज ये है कि वह नेगेटिव रोल में आने वाली हैं. मतलब यह कि वह फिल्म में 'सुपरहीरो' बने रणबीर कपूर की मुसीबतें बढ़ाने का काम करेंगी. कहा जा रहा है कि वह फिल्म के पहले हिस्से में विलेन का किरदार निभाएंगी. अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है.

अक्षय के साथ कर रही हैं डेब्यू-

बता दें कि मौनी रॉय अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' अक्षय के साथ शुरू करने जा रही हैं. साल 1948 में लंदन ओलंपिक्स पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. ये फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली है. इसमें अक्षय कुमार, मौनी रॉय के अलावा कुणाल कपूर और अमित साध अहम रोल में हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है क्योंकि इसमें अक्षय के लुक में पुराने समय की झलक मिलेगी. माचोमैन वाली इमेज को अक्षय को इस अंदाज में देखना मजेदार होगा.

Post A Comment: