उत्तराखंड में देहरादून जिला अब आधुनिक अपराध की जद में आने लगा है. आपको बता दें कि देशभर में पांव पसार रहे साइबर क्राइम अब पहाड़ी जिलों पर भी दस्तक देने लगा है. लिहाजा, साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए पुलिस ने अब खुद को अपडेट करना शुरू कर दिया है. इसके तहत अबतक करीब 500 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है.
मालूम हो कि उत्तराखंड में तकनीकी रूप से कमजोर राजस्व पुलिस इन दिनों आधुनिक अपराधों का सामना कर रही है. वैसे तो राज्य के पहाड़ी जिले दूसरे राज्यों के तुलनात्मक बेहद शांत माने जाते हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि दिनों-दिन साइबर क्राइम पहाड़ की शांत वादियों में हलचल बढ़ा रहा है.
मामले में एडीजी अशोक कुमार ने कहा कि ये सिर्फ उत्तराखंड की बात नहीं है बल्कि ये तो पूरे देश में उभरता हुआ क्राइम है. उन्होंने कहा कि पहले वाहनों की चोरी की वारदात ज्यादा होती थी, लेकिन अब साइबर क्राइम काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है. एडीजी का कहना है कि पहाड़ों में साइबर क्राइम पहुंचा है और एक भी जिला इससे अछूता नहीं है.
एडीजी ने कहा कि आए दिन बढ़ रहे साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है. उन्होंने कहा कि बहुत बार ऐसा होता है कुछ लोगों के पास बैंक मैनेजर के नाम से लो फर्जी कॉल जाते हैं, जिसमें उनसे एटीएम कार्ड नंबर और पिन नंबर पूछकर ठगी कर ली जाती है. ऐसे में इन साइबर अपराधियों से लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है. इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही, जिससे लोगों को बचकर रहने की जरूरत है.
लिहाजा, इस बढ़ते हुए साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस को खास ट्रेनिंग दी जा रही है.


Post A Comment: