हरिद्वार की सिविल जज पर मासूम बच्‍ची को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट जैसे संगीन आरोपों को देखते हुए बुधवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने जज के निलंबन के आदेश जारी कर दिए. हाईकोर्ट को मिली शिकायत के बाद छापेमारी के बाद जज के घर से 13 साल की बच्‍ची को घायल अवस्‍था में बरामद किया गया था.

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि हरिद्वार की सिविल जज दीपाली शर्मा के घर में एक नाबालिग लड़की काम करती है, जिसे उन्‍होंने बंधक बनाकर रखा हुआ है. यही नहीं दीपाली शर्मा उसके साथ मारपीट भी करती हैं. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दे दिए. आदेश के बाद जिला जज हरिद्वार और एसएसपी ने छापेमारी की तो दीपाली शर्मा के घर से एक बच्‍ची को घायल अवस्‍था में घर से बाहर निकाला गया. बच्‍ची के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान पाए गए हैं. अब नैनीताल हाईकोर्ट ने दीपाली शर्मा के निलंबन के आदेश जारी कर दिए  है.

Post A Comment: